इटारसी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय इटारसी के अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत न्यास कॉलोनी झुग्गी इटारसी की सभी आंगनबाड़ी केंद्र एवं सभी स्कूलों में एल्बोन्डाजॉल की 1 गोली खिलाई।
यह दिवस शासकीय एवं निजी स्कूलों, चाइल्ड केयर संस्थाओं में शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग इत्यादि के समन्वय से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मुस्कान संस्था न्यास कॉलोनी इटारसी की अधीक्षक रितु राजपूत के सहयोग से 15 शाला त्यागी बच्चियों को भी गोली खिलाई गई।
बैक्टीरिया जनित पानी और खादय पदार्थों के कारण पेट में कृमि हो जाती है, कृमि पेट में होने के कारण बच्चों का विकास ठीक तरह से नहीं हो पाता है बच्चा कुपोषित और एनीमिक हो सकता है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत विशेष टीकाकरण सत्रो में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया जाएगा।
आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी, एएनएम शिवानी झालिया, दीपिका श्रोति,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना साहू, पूजा गौर, सरकारी स्कूल से मैडम आशा पटेल, गुलाब साहू, सहायिका आशा परोची,उषा रैकवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








