---Advertisement---

नपा में नेशनल लोक अदालत 14 को, एकमुश्त टैक्स जमा करने पर मिलेगी अधिभार में छूट

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। 14 दिसंबर को नगरपालिका कार्यालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में एकमुश्त जलकर, संपत्ति कर सहित दुकानों का बकाया किराया जमा करने पर अधिभार में विशेष रियायत दी जाएगी।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने बताया कि नगर के नागरिकों को कर जमा करने हेतु 14 दिसंबर को नगरपािलका कार्यालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। बकायादारों से आग्रह है कि वे नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाएं। अपने करों को जमा करें।

सभी बकादारों से कहा गया कि एक मुश्त कर जमा करने पर अधिभार में छूट दी जाएगी। सीएमओ श्रीमती पटले ने बताया कि जो बड़े बकायादार हैं वे अगर नेशनल लोक अदालत में टेक्स जमा नहीं करते हैं उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.