---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

राष्ट्रीय पोषण माह : इटारसी में स्वच्छता और पोषण जागरूकता कार्यक्रम जारी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत इटारसी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 80 में आज भी पोषण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को एप्रोप्रियेट रेस्पॉन्सिव फीडिंग (सही प्रतिक्रियात्मक पोषण) और स्वच्छता के महत्व के बारे में प्रशिक्षित करना था।

नगर पालिका सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को गति मिल रही है। वहीं, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राजपूत ने भी विभागीय प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आज के सत्र में विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं को बच्चों के भूख संकेतों को पहचानना, उन्हें सही समय पर और उचित मात्रा में पौष्टिक भोजन देना सिखाया। साथ ही, आंगनवाड़ी केंद्र और घरों में स्वच्छता बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके भी बताए गए।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि रेस्पॉन्सिव फीडिंग बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने और उन्हें संक्रमण से बचाने का एक प्रभावी तरीका है। इस अवसर पर, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अतिथियों को पौधे भेंट किए, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देता है।

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत इटारसी क्षेत्र में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका लक्ष्य समुदाय में संतुलित आहार, कम नमक-चीनी-तेल के उपयोग और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना बस्तवार, श्रीमती रेखा चौरे, श्रीमती मीना गाठले, श्रीमती राखी मौर्य और पोषण अभियान समन्वयक हिना खान ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.