राष्ट्रीय रामकाव्य पाठ प्रतियोगिता कल, पंजीयन आज ही करना होगा

राष्ट्रीय रामकाव्य पाठ प्रतियोगिता कल, पंजीयन आज ही करना होगा

इटारसी। राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 18 अगस्त, बुधवार को सरस्वती स्कूल में होगा। आयोजन में सभी आयुवर्ग के नागरिक प्रतिभागी बन सकेंगे। इसमें भगवान श्री राम की महिमा पर आधारित काव्य पाठ करना होगा।
होशंगाबाद जिले में इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय कवि संगम होशंगाबाद इकाई द्वारा 18 अगस्त 2021, बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज सांस्कृतिक सभागृह, सरस्वती शिशु मंदिर आर्यनगर स्टेट बैंक के पास इटारसी में दोपहर 1 बजे से होगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील वाजपेयी ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को राज्य विधानसभा, राष्ट्रीय स्तर पर काव्य पाठ का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिभागियों को श्री राम महिमा और उनके चरित्र पर आधारित कविता का पाठ करना है। कविता के लिए 3 से 4 मिनट का समय दिया जायेगा जिसमें कवि परिचय एवं कविता की भूमिका प्रस्तुत करनी होगी। 30 सेकंड से अधिक समय लेने पर अंक काटे जायेंगे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे। कविता किसी भी कवि की हो सकती है। राष्ट्रीय कवि संगम का कोई सदस्य प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा। प्रतियोगिता के दौरान सामाजिक दूरी व कोविड 19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। चयन समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि व अध्यक्ष सरस्वती शिक्षा समिति कल्पेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सरस्वती शिक्षा समिति अभिषेक तिवारी एवं विशिष्ठ अथिति राष्ट्रीय कवि मुकेश शांडिल्य हरदा मौजूद रहेंगे। आज 17 अगस्त 2021 पंजीयन की अंतिम तिथि है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला संयोजक योगेश शुक्ला प्राचार्य सरस्वती स्कूल मो नं. 7415555395, राष्ट्रीय कवि संगम जिला सचिव आलोक शुक्ल अनूप मो नं. 9131394954, कोषाध्यक्ष सुनील भिलाला मो नं. 7909467531, तहसील अध्यक्ष श्रीमती ममता वाजपेयी मो नं. 9424436150, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती स्वर्णा छेनिया मो नं. 9425687103 से संपर्क किया जा सकता है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!