---Advertisement---

जिले में राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता 17 से 21 नवंबर तक, शतरंज एवं बैडमिंटन होंगे

By
On:
Follow Us
  • – कलेक्टर ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, परिवहन आदि व्यवस्था करने किया निर्देशित

नर्मदापुरम। जिले में 17 नवंबर से 21 नवंबर तक राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में मंगलवार को कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खिलाडिय़ों के लिए कलेक्टर ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, परिवहन आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में बताया गया कि शतरंज स्पर्धा में 19 आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसी प्रकार बैडमिंटन के लिए 17 से 19 आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे । इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1900 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कलेक्टर सुश्री मीना ने निर्देश दिए हैं कि खिलाडिय़ों के उपयोग के लिए चिन्हित किए जाने वाले आवास स्थल पर सभी आवश्यक संसाधन सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया है कि सूचीबद्ध तरीके से शाम तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं तथा अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने उचित ड्यूटी ऑर्डर जारी कर दिए जाएं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी को निर्देशित किया है कि संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवास स्थलों का चुनाव कर ले।

संबंधित अधिकारी स्कूल संचालकों, प्राचार्यों से चर्चा कर सुनियोजित तरीके से आवास स्थलों का चुनाव करें। कलेक्टर सोनिया मीना ने निर्देशित किया है कि खिलाडिय़ों के आवास हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। यह भी ध्यान में रखे की आवास से मैदान तथा आयोजन स्थल की दूरी अधिक न हो। साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जाए की आवास के लिए परिक्षेपित स्थल के स्थान पर एकीकृत व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि आयोजन स्थलों एवं आवास केंद्रों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, शौचालय, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। इन सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग अलग नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति कर उनकी जवाबदारी तय करें।

खिलाडिय़ों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच भी किया जाना सुनिश्चित करें, इसके लिए कैटरिंग संचालक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश पूर्व से ही दे दिए जाए। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को खिलाडिय़ों एवं अन्य स्टाफ के लिए आवास स्थल से लेकर आयोजन स्थल तक लाने ले जाने की वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। इसी प्रकार कलेक्टर सोनिया मीना ने सीएमएचओ को निर्देश दिए है की आयोजन स्थल पर एक समर्पित स्वास्थ टीम तैनात कर के रखें साथ ही आयोजन स्थलों पर एंबुलेंस एवं फिजियोथैरेपिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने बिजली विभाग को खिलाडिय़ों के आयोजन स्थलों एवं आवास स्थलों पर रोशनी व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है की खिलाडिय़ों के आवास स्थल पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सुचारू रहे। विशेषत: महिला खिलाडिय़ों के आवास स्थल के आस पास पर्याप्त रोशनी रहे तथा कोई भी स्थान ऐसा नहीं छोड़ा जाना चाहिए जहां समुचित प्रकाश व्यवस्था न हो।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला खिलाडिय़ों के लिए महिला कांस्टेबलों की तैनाती किए जाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर राज्यों के अनुसार प्रभारी नियुक्त कर दिए जाएं जिनके पास खिलाडिय़ों एवं स्टाफ की जानकारी उपलब्ध रहे। जिससे कि समन्वय करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने इसके लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाने के निर्देश दिए ताकि नोडल अधिकारियों एवं आयोजन स्थल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से दी जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग भावना दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.