इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय, सुखतवा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर नीता राजपूत की अध्यक्षता में किया। प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या समाधान कौशल, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना को बढ़ावा देगा। यह उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के नवीनतम रिसर्च तकनीक और उपलब्धियां से अवगत कराएगा।
महाविद्यालय में हुई परिचर्चा में विषय विशेषज्ञ डॉ. सौरभ तिवारी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस तथा उसकी सफलताओं तथा इसरो के इतिहास के बारे में बताते हुए इसरो के विभिन्न उपग्रह, मिशन और आगामी मिशनों (चंद्रयान, गगनयान आदि) पर अपना व्याख्यान पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया। डॉक्टर हिमांशु चौरसिया ने विद्यार्थियों को न्यूटन के तीन नियमों को समझाते हुए नियमों का अंतरिक्ष तथा दैनिक जीवन में उपयोग बताया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर की वेद प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि अंतरिक्ष में भारत और विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को सभी वक्ताओं ने शांत किया। आभार डॉ. सतीश ठाकरे ने तथा विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने प्रोत्साहित किया। कायक्रम में डॉ. मंजू मालवीय, श्रीमती कामधेनु पटौदिया, डॉ. राधा आशीष पांडे, डॉ. प्रवीण कुशवाहा, डॉ धीरज गुप्ता, श्रीमती संध्या उपाध्याय, डॉ महेंद्र सिंह चौधरी, आयुष सादराम तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।








