इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटारसी में मध्यप्रदेश प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में 21 और 22 अगस्त को दो दिवसीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। यह दिवस 23 अगस्त 2023 को चन्द्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के अवतरण और प्रज्ञान रोवर के परियोजन तथा चन्द्रयान-3 के सफल होने की स्मृति में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने अंतरिक्ष अनुसंधान एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को शोध एवं विकास के कार्यों में सम्मिलित होने एवं देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम की थीम “Touching Lives while Touching the Moon: India’s Space Saga” पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय में भारतीय अंतरिक्ष विषय पर क्विज प्रतियोगिता तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद के कार्य एवं विकास तथा अनुसंधान पर एक संक्षिप्त चलचित्र का प्रदर्षन रसायनशास्त्र विभाग द्वारा किया गया।