---Advertisement---

सुखतवा महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा (Lord Birsa Munda Government College Sukhtawa) में प्राचार्य श्रीमती कामधेनु पटोदिया (Principal Mrs. Kamdhenu Patodiya) के संरक्षण, स्पोट्र्स आफिसर डॉ राधा आशीष पांडे (Dr. Radha Ashish Pandey) के मार्गदर्शन में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल से हम शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त कर लक्ष्य को हासिल कर सकते है। डॉ मंजू मालवीय (Dr. Manju Malviya) ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी अपना कॅरियर बना सकते हैं। खेल प्रभारी ने इंडोर और आउटडोर गेम्स की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों से साझा की।

खेल दिवस पर महाविद्यालय में शतरंज, बैडमिंटन, दौड़ एवं खो-खो खेल खिलाए गए। छात्राओं में तनु, वर्षा, अंजलि, मोनिका सिया, ममता तथा छात्रों में विष्णु, दीपक, मोनू गजेश, ऋतिक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से डॉ प्रवीण कुशवाहा, डॉ सौरभ तिवारी, डॉ वेद प्रकाश भारद्वाज, डॉ धीरज गुप्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ सतीश ठाकरे ने एवं आभार श्रीमती संध्या उपाध्याय ने व्यक्त किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!