– 31 शिक्षकों का होगा सम्मान, पद प्रक्षालन होगा आकर्षण का केंद्र
इटारसी। विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी (Vipin Joshi Memorial Committee Itarsi) द्वारा 38 वे वर्ष में 5 सितम्बर 2022 को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह (National Teacher Award Ceremony) में देशभर के 31 शिक्षकों का सम्मान समारोह शाम 6 बजे सांईकृष्णा रिसोर्ट खेड़ा इटारसी ( Saikrishna Resort Kheda Itarsi) में होगा। समिति अध्यक्ष रमेश के साहू एडवोकेट ने बताया कि सांईकृष्णा रिसोर्ट खेड़ा इटारसी में होने वाले इस कार्यक्रम में समिति का सर्वोच्च सरस्वती पुत्र सम्मान (Saraswati Putra Samman) डॉ. पवन कुमार अग्रवाल (एसोसिएट प्रोफेसर) गवर्मेंट एमजीएम पीजी कॉलेज इटारसी (Government MGM PG College Itarsi) को दिया जा रहा है। सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र के साथ चलित ट्रॉफी से शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विवेक सागर सम्मान बबिता मिश्रा सांरगपुर, कर्मारत्न सम्मान शिक्षक दंपत्ति श्रीमती शोभा साहू एवं हरिशकर साहू, कुंभराज जिला गुना, सरिता सोनी सन एकेडमी हाईस्कूल पुरानी इटारसी को ज्ञानगंगा सम्मान, पूजा बोबड़े आईटी इंटरनेशनल स्कूल तामिया बिछुआ, जिला छिंदवाड़ा को अर्जुन ट्रॉफी सम्मान, अविष्कार शर्मा शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्च माध्यमिक शाला माखननगर को द्रोणाचार्य सम्मान, श्रीमती रीना गौर पत्नी डॉ. रूपेश गौर मुस्कान बालिका गृह इटारसी को सेवा सम्मान, देवेन्द्र कुमार यादव शासकीय माध्यमिक शाला ऊंवॉ तहसील हंडिया जिला हरदा को कर्मवीर सम्मान, श्रीमती वीणा राजपूत एमटीटी गुरूकुलम इटारसी को ज्ञानाचार्य सम्मान दिया जाएगा।
इसी तरह से सांदीपनी सम्मान श्रीमती रेखा चौबे शामाशा बालागांव जिला हरदा को, विवेकानंद सम्मान डॉ. रवीन्द्र कुमार अभ्यंकर शासकीय कन्या हाई स्कूल सुखतवा को, श्रीमती सरिता शर्मा सरस्वती पब्लिक हायर सेकेडरी स्कूल माखननगर को अग्रसेन सम्मान, श्रीमती जयंती राय वर्धमान पब्लिक स्कूल इटारसी को नागार्जुन सम्मान, अंकिता सिंह केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रीवा को तारण तरण सम्मान, श्रीमती गुंजन जैन रेनबो पब्लिक हासे स्कूल इटारसी को ज्ञानपुंज सम्मान, राजेश्वर नगपुरे शासकीय बाउमा हट्टा जिला बालाघाट को कर्मयोगी सम्मान, अरनेस्ट देव सेंट रेफेल कॉ एड. स्कूल भोपाल को मदर टेरेसा सम्मान, विकास सिद्धू शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज इटारसी को विश्वामित्र सम्मान, आनंद नेमा शासकीय कन्या माध्यमिक शाला बौछार जिला नरसिंहपुर को मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, श्रीमती कविता पाटील शासकीय माध्य शाला दमदम इटारसी को विशेष सेवा सम्मान, सुश्री राजकुमारी जैन बागेश्वरी विद्या मंदिर इटारसी को महावीर सम्मान, लक्ष्मीकांत भारद्वाज कटनी पब्लिक हासे स्कूल कटनी को अक्षरदूत सम्मान, हरीराम चौहान शा प्राथमिक विद्यालय बांगटेकरी नवीन महु इंदौर को चाणक्य कप सम्मान दिया जाएगा।
हेमंत कुमार साहू शाकउमावि नर्मदापुरम को दधीची सम्मान, श्रीमती ममता खंडाईत प्रज्ञान सीनियर सैकंड्री स्कूल इटारसी को शिक्षारत्न सम्मान, श्रीमती प्रियंका चौरसिया मानसरोवर पब्लिक स्कूल भोपाल को एकलव्य सम्मान, डॉ. ऋतु तिवारी असिस्टेंड प्रोफेसर डीएके, कॉलेज नागपुर को शंकराचार्य सम्मान, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव एमजीएम इंग्लिश मीडियम हायर सैकंड्री स्कूल इटारसी को बाबा साहब सम्मान, श्रीमती कल्पना यादव शासकीय हासे स्कूल नंदानगर इंदौर को आचार्यश्री सम्मान, जगदीश गौर शासकीय प्राशा मिनावामाल जिला खंडवा को विद्यारत्न सम्मान, श्रीमती श्रीदेवी गंटी महापात्रा जेएनव्ही सिवनी को जमदाग्नि सम्मान दिया जाएगा।
विपिन जोशी स्मारक समिति का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह कल


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









