इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में आज 15 नवंबर 2024 को कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा भोपाल मध्य प्रदेश शासन के परिपालन में राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राकेश मेहता और समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा जी को याद किया। साथ ही शहडोल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आभासी पटल पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित स्टाफ उपस्थित रहा।










