---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

शरारती तत्वों ने ओवरब्रिज से मस्जिद पर फैंका पटाखा, समाज ने दिया पुलिस को ज्ञापन

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने मोहम्मदी मस्जिद पीपल मोहल्ला में ओवरब्रिज के ऊपर से सुतली बम फैंककर शहर की फिजां बिगाडऩे का प्रयास किया है। इस घटना के विरोध में आज मोहम्मदी मस्जिद कमेटी ने पुलिस थाने में एसडीओपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा को ज्ञापन देकर शरारती तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान टीआई गौरव सिंह बुंदेला भी मौजूद थे।

इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के सदर निसार अहमद सिद्दीकी के साथ ही शेख जुम्मन, शोहराव शाह, मप्र मुस्लिम विकास परिषद के जिलाध्यक्ष मो.अतहर खान, जहूर खान, शेख रसीद, अयूब खान, याकूब अली, शेख हबीब, अनवर अली, शरीफ अली सहित मुस्लिम समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

बता दें कि घटना ओवरब्रिज पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिसमें एक बाइक पर तीन लड़के पटाखा जलाकर फैकते नजर आ रहे हैं। यह रात्रि 9 बजकर 08 मिनट पर रिकार्ड हुई है जिसमें सुतली बम फैंका है। मुस्लिम समाज ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जाए क्योंकि इस समय मुस्लिम समुदाय का रमजान मुबारक महीना चल रहा है।

इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के सदर निसार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि इस प्रकार की हरकतें पूर्व में शहर इटारसी में नहीं हुई है। यह इटारसी शहर गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है, यहां सभी मिलकर हर प्रकार के त्योहार मनाये जाते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.