---Advertisement---

रेडक्रास के सहयोग से नव अभ्युदय ने लगाया सर्वाइकल कैंसर से बचाव का शिविर

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज ओझा बस्ती में रेडक्रॉस (Red Cross) के सहयोग से नव अभ्युदय संस्था (Nav Abhyudaya Sanstha) ने 15-45 वर्ष तक की महिलाओं एवं किशोरियों हेतु सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) से बचाओ हेतु शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम टी प्रतीक राव (SDM T Pratik Rao), तहसीलदार सुनीता साहनी (Sunita Sahni) ने बाल कल्याण समिति सदस्य सुमन सिंह (Suman Singh) की उपस्थिति में किया। शिविर में कल 100 महिला और बालिकाओं को यह इंजेक्शन लगाया गया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एनसीडी (गैर संचारी रोग) नेशनल प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जिलों में 30 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं में सरवाईकल कैंसर से बचाव के लिए काम हो रहा है। यह सबसे आम स्त्री रोग संबंधी कैंसर है। महिलाओं में यह बीमारी सभी घातक बीमारियों में से तीसरे स्थान पर है तथा महिलाओं की युवा आबादी में सामान्यत: पायी जाने वाली बीमारी है। मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहालवार ने बताया कि सरवाईकल कैंसर की शुरूआती अवस्था में महिलाओं में कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं, शुरूआती अवस्था में सरवाईकल कैंसर का पता लगने पर इसका उपचार आसान रहता है।

सरवाईकल कैंसर की जांच वीआईए (विसुअल इंस्पेकशन विथ एसिटिक एसिड) के माध्यम से की जाती है, यह एक साधारण परीक्षण है जिसके द्वारा आसामान्य कोशिकाओं का पता लग जाता है। सरवाईकल कैंसर की रोकथाम और प्रबंधन में एच पी बी (पेपिलोमा वायरस) की जॉच महत्वपूर्ण है। एचपीबी का एक विशेष प्रकार हाईरिस्क स्ट्रेन 16 और 18 सर्विक्स के कैंसर के लिये अत्याधिक ओंको जेनेसिस फैक्टर होता है। जिला चिकित्सालय में पेप स्मीयर सेंपलिंग के द्वारा भी सर्वाईकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जाती है। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं जागरूक करने के अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार, डीएचओ आर के वर्मा, अधीक्षक डॉ. आरके चौधरी, डीसीएम शैलेंद्र शुक्ला, परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला, सतीश पटेल, डॉ. रिचा राय, एचवी वंदना राज, सरोज वर्मा, एएनएम सुधा मिश्रा, स्टाप नर्स, आशा कार्यकर्ता विनम लौवंशी, निकिता मालवीय, सुचित्रा घोष, हेमलता, सेक्टर सुपरवाइजर पूनम मौर्या अर्चना बस्तवार, पूजा गौर, अर्चना साहू, रेखा मालवीय ज्योति, सीमा, सोनिया, उषा रैकवार आदि मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.