---Advertisement---

नव अभ्युदय ने गांवों में किया पौधरोपण, प्रतियोगिता और संगोष्ठी करायी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। जन अभियान परिषद (Jan Abhiyan Parishad) की लीड चयनित नवांकुर संस्था नव अभ्युदय (Navankur Sanstha Nav Abhyudaya) ने केसला (Kesla) के सेक्टर 2 के अंतर्गत ग्राम पथरोटा (Village Pathrota), गोची तरोंदा (Gochi Taronda) और पीपलढाना (Pipaldhana) में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। संस्था का अभियान 5 जून से लेकर 16 जून तक लगातार चला, जिसके अंतर्गत गांवों में आम, नींबू और गुलमोहर का पौधारोपण किया।

ग्राम पंचायत पथरोटा के नालों की सफाई की, बच्चों के बीच जल संवर्धन और पर्यावरण पर निबंध प्रतियोगिता ग्राम गोंची तरोंदा में आयोजित, महिलाओं के साथ जल संवर्धन और पर्यावरण बचाओ पर संगोष्ठी में महिलाओं को अपनी अहम भूमिका अपने घरों में जल सरंक्षण हेतु समझाई गयी। सभी जगह जाकर लोगों के बीच में रैली निकालकर जल बचाओ, पर्यावरण बचाओ को लेकर रैली निकाली गई और लोगों को शपथ दिलवाई कि वह बदलते मौसम की मार झेल रहे अनुभवों के आधार पर भविष्य हेतु अपने जल और पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका जरूर अदा करेंगे।

इस अभियान में अच्छा कार्य करने के लिए लोगों को सम्मानित भी किया गया, जिसमें गौरव यादव, अजय वर्धन, ललिता गौर, कविता चौरे, पूजा चौरे को पुरस्कृत किया। अभियान को सफल बनाने में दीपक मालवीय, वैंकेट चिमनिया और शुभम टिकारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.