”नाविक काव्य परिषद” ने की काव्य गोष्ठी

”नाविक काव्य परिषद” ने की काव्य गोष्ठी

इटारसी। वर्ष के स्वागत में कवि नीरज चौधरी “नीर”के निवास पर “नाविक काव्य परिषद” द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ.श्रीराम निवारिया (Writer Dr.Shriram Nivariya) ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य आर.एस.मेहरा (RS Mehra, Principal of Girls College) उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि हास्यकवि एवं अभिनेता ब्रजकिशोर पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर कवि एवं चित्रकार सुधांशु मिश्रा, कवि नीरज चौधरी को सम्मानित किया गया।

काव्य गोष्ठी में राजेंद्र मालवी”आलसी”, रामकिशोर नाविक, विमला चौधरी,  प्रमिला किरण, सुनील जनोरिया, हिमांशु शर्मा, सुनील सांवला, नर्मदा प्रसाद हरियाले, आफाक़ खान, अनिमेष चंन्द्रवंशी, मदन तन्हाई, विनय चौरे, सतीश पाराशर ने अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया। संचालन आलोक शुक्ल अनूप ने किया एवं आभार नीरज चौधरी ने व्यक्त किया।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!