इटारसी। पत्रकार विनीत चौकसे की पुत्रवधू, नवनी संयम सिन्हा चौकसे ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से M.sc. (पर्यावरण विज्ञान) की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी में टॉप किया है।
भोपाल में आयोजित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नवनी को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं नवनी को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। नवनी की इस सफलता पर उनके परिवार के साथ-साथ पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।








