Navratri 2021: जानिए नवरात्रि के नौ दिनों में किस दिन कौन से रंग के वस्त्र पहनने चाहिए

Navratri 2021: जानिए नवरात्रि के नौ दिनों में किस दिन कौन से रंग के वस्त्र पहनने चाहिए

हर दिन एक रंग विशेष का महत्व होता है

इटारसी। नवरात्रि Navratri का त्योहार मंगलवार 13 अप्रैल से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाला यह त्योहार हर साल पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि इस साल कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी की वजह से फीका भी रह सकता है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने चाहिए। नवरात्रि में हर दिन एक रंग विशेष का महत्व होता है उसी रंग के अनुसार नौ दिन तक अलग-अलग रंग के वस्त्र पहने जाते हैं। इस तरह दिन विशेष पर उस रंग के कपड़े पहनने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

पहल दिन माता शैलपुत्री- रंग – स्लेटी
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहने जाते हैं। यह रंग संतुलित विचारधारा का प्रतीक है और व्यक्ति को व्यावहारिक और सरल बनने हेतु प्रेरित करता है।

दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी – रंग – नांरगी
ब्रह्मचारिणी देवी का दूसरा रुप है और दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा की जाती है। ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। ब्रह्मचारिणी देवी के भक्त नारंगी रंग के कपड़े पहनने से लाभ होता हैं।

तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा- रंग – सफेद
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। यह रंग शुद्धता और सरलता का पर्याय है। चंद्रघंटा दुर्गा पूजा का तीसरा दिन चंद्रघंटा मां के नाम है। ऐसे में इस दिन आप उनकी पूजा में सफेद कपड़े पहन जाते हैं।

चौथा दिन- माता कूष्मांडा – रंग – लाल
चौथ दिन मां कूष्मांडा का होता है। इन्हें ब्रह्मांडीय ऊर्जा का स्रोत माना जाता है, इसलिए इस दिन लाल रंग के कपड़ो में मां की अराधना करनी चाहिए। लाल रंग उत्साह और प्रेम का प्रतीक है और माता के चढ़ावे में लाल रंग की चुनरी का महत्व होता है।

पंचवा दिन – स्कंदमाता – रंग – ब्लू रंग
नवरात्रि के पांचवें दिन लोग देवी दुर्गा के स्कंदमाता रूप की पूजा करते हैं। इस रूप में देवी को उनके पुत्र स्कंद के साथ देखा जाता है जिन्हें लोग कार्तिकेय के नाम से जानते हैं। इस दिन ब्लू रंग के कपड़े पहनें।

छठा दिन माता कात्यायनी- रंग – पीले रंग
नवरात्रि के छठे दिन को षष्ठी के रूप में भी जाना जाता है, जो देवी दुर्गा के कात्यायनी रूप को समर्पित है। भक्तों को इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

सातवां दिन माता कालरात्रि- रंग- हरा रंग

नवरात्रि का सातवां दिन कालरात्रि रूप को समर्पित है। इस रूप में, देवी भयंकर और विनाशकारी दिखती हैं। कालरात्रि की पूजा करने के लिए हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

अठवां दिन महागौरी – रंग – मयूर हरा रंग
नवरात्रि के आठवें दिन को महा अष्टमी के रूप में जाना जाता है। यह वह दिन है जब देवी दुर्गा के भक्त देवी के महागौरी रूप की पूजा करते हैं। इस दिन मोर के हरे रंग के कपड़े पहनना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

नवां दिन मां सिद्धिदात्री – रंग – बैंगनी
नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी पर लोग देवी दुर्गा के सिद्धिदात्री रूप की पूजा करते हैं। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना आपके लिए फलदायी हो सकता है

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!