नौ दिन की उपासना, सेवा के बाद माता को विदाई

नौ दिन की उपासना, सेवा के बाद माता को विदाई

इटारसी। विजयदशमी पर्व (Vijayadasami) दो दिन मनाया जा रहा है। रविवार को भी शहर में दशहरा उत्सव (Dusshera Utsav) मना और माता भगवती को विदाई दी गई। कुछ दुर्गा उत्सव (Durga Utsav) समितियों ने आज नवमी मनायी और हवन, कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया। कुछ दुर्गा उत्सव समितियों ने आज सुबह से दोपहर तक नवमी और शाम को दशहरा पर्व मनाते हुए माता को विदाई दी।
आज कावेरी एस्टेट की समिति ने प्रशासन के निर्देशानुसार एक ही स्थान पर ढोल खड़े कर मास्क और सेनेटाइजर के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान देवी माता को सुहाग का आदान-प्रदान कर गरबा नृत्य करते हुए विदाई दी। कावेरी स्टेट परिसर की सुहागिनों ने गरबा किया और युवाओं ने ढोल की थाप पर नृत्य किया। समिति ने नौ दिन की उपासना के बाद माता को विदाई दी।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!