इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत कालेज परिसर की सफाई गांधी जयंती के अवसर पर एनसीसी तथा एनएसएस के स्वयं सेवकों और प्राध्यापकों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया एवं स्वच्छता रैली में छात्राओं ने स्वच्छता के नारे लगाकर जनमानस को सफाई एवं स्वच्छता का संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ.आरएस मेहरा ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संजय आर्य ने बताया कि पर्यावरण जीवों के साथ-साथ मनुष्य के जीवन को नियंत्रित करता है, स्वस्थ रहने के लिये स्वच्छ वातावरण अतिआवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. हरप्रीत रंधावा, मंजरी अवस्थी, पूनम साहू, स्नेहांशु सिंह, डॉ. हर्षा शर्मा, रविंद्र चौरसिया, डॉ संजय आर्य, डॉ शिरीष परसाई, डॉ. नेहा सिकरवार, क्षमा वर्मा तथा छात्राएं उपस्थित थीं।











