इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटारसी की एनसीसी इकाई के एसडी कैडेट्स 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक 13 एमपी एनसीसी बटालियन, नर्मदापुरम द्वारा आयोजित सीएटीसी कैंप में भाग ले रहे हैं।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने कैडेट्स को हरी झंडी दिखाकर कैंप हेतु रवाना किया तथा उन्हें कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनुशासन के साथ सहभागिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी डॉ. मनीष कुमार चौरे, श्रीमती श्रुति अग्रवाल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रश्मि तिवारी एवं डॉ. पीके अग्रवाल उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ. मेहता ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं। एनसीसी अधिकारी डॉ. मनीष कुमार चौरे एवं श्रीमती श्रुति अग्रवाल ने कैडेट्स को शिविर में अनुशासन, टीम भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।








