---Advertisement---

एनसीआर प्रयागराज, डीएचए इटारसी और साई कुरुक्षेत्र ने जीते मैच

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • अखिल भारतीय महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता रोमांचक दौर में
  • गांधी स्टेडियम में खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने बढ़ रही है दर्शकों की भीड़
  • प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार 71 हजार और द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपए है

इटारसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ इटारसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता में आज तीन मैच खेले जिसमें उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, जिला हॉकी संघ इटारसी और साई हॉस्टल कुरुक्षेत्र की टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

आज का पहला मैच गोरखपुर एकादश उत्तर प्रदेश और नार्थ-सेंट्रल रेलवे प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया। प्रयागराज टीम के सवर्ण खांडेकर ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल करके बढ़त बना ली थी। गोरखपुर के रोमित पाल ने मैदानी गोल करके स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अंतिम क्वार्टर में प्रयागराज की ओर से एक और गोल करके 2-1 गोल से मैच जीत लिया।

दूसरा मैच सेंट्रल रेलवे मुंबई ओर साई हॉस्टल कुरुक्षेत्र हरियाणा के मध्य खेला गया। साई कुरुक्षेत्र के युवा लड़कों ने शानदार खेल की बदौलत अपने से कहीं अधिक मजबूत मानी जा रही और अनुभवी खिलाडिय़ों से भरी टीम सेंट्रल रेलवे मुंबई पर मध्यांतर तक 3-0 की बढ़त बनाकर सबको आश्चर्य में डाल दिया। मध्यांतर के बाद मुंबई के खिलाडिय़ों ने अपना अनुभव मैदान पर दिखाया और एक गोल करके बढ़त को कम किया। इसी बीच कुरुक्षेत्र ने एक और गोल करके बढ़त 4-1 कर दी। मुंबई ने दो और गोल करके स्कोर 4-3 किया मगर वे अपनी टीम की हार को टाल न सके।

तीसरा मैच रोमांचक रहा। डीएचए इटारसी और अमरावती महाराष्ट्र के मध्य खेला गया यह मैच प्रारंभ में काफी धीमा रहा और समय बढऩे के साथ ही इसमें रोमांच बढ़ता गया। दूसरे क्वार्टर में मयंक जेम्स ने मैदानी गोल करके इटारसी को बढ़त दिलायी। आधे समय तक इटारसी की टीम 1 गोल से आगे चलती रही। अंतिम पंद्रह मिनट के खेल में इटारसी के आदित्य ने पेनॉल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और बढ़त 2-0 की। इस दौरान अमरावती के शब्बीर ने मैदानी गोल करके बढ़त को कम किया। इटारसी को मिले शॉर्ट कॉर्नर को शॉन गिडियन ने गोल में बदलकर बढ़त को 3-1 किया और अंत तक यही स्कोर रहा।

आज के अतिथि

प्रथम मैच में वैश्य महासम्मेलन/अग्रवाल समाज से सुरेश गोयल, रमेश चांडक, विजय राठी, संजय शिखरचंद जैन, अजीत जैन, मोहन खंडेलवाल, अरविंद गोईल, प्रमोद अग्रवाल, जिनेन्द्र जैन, दूसरे मैच में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सत्येन्द्र अवस्थी, पवन बोहरा, तरुण पोपली, श्रीमती नीलम गांधी, शैलेष जैन, मुकेश जैन, बाबू चौधरी, कुलभूषण मिश्रा, आदित्य पांडेय, सोनिका अग्रवाल, मीनाक्षी चौधरी, तीसरे मैच में ट्रक ऑनर एसोसिएशन से सुरिन्दर पाल सिंह भाटिया, परमजीत सलूजा, हरभजन सिंह सलूजा, अमनदीप सिंह भाटिया, समीर खान, शेख इस्माइल, सुश्री मंजू ठाकुर, दीपक दुगाया, सुनील तिवारी, सर्व ब्राह्मण समाज से जितेन्द्र ओझा, सुनील बाजपेयी, प्रकाश दुबे, दिनेश उपाध्याय, अशोक शर्मा चुटई महाराज, महेन्द्र जोशी, अनिल मिश्रा, अशोक दुबे, राकेश दुबे।

अम्पायर और प्रसारण समिति

मैचों की अम्पायरिंग अमृतसर के प्रेम सिंह, रवि हरदुआ इटारसी, अमित गुप्ता, रूपेन्द्र पाल एवं सैयद अली ने की। प्रसारण समिति में अरुण रावर्ट और रोहित नागे शामिल थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!