इटारसी। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संभाग में अंपायरों का नया पैनल तैयार करने के उद्देश्य से एक विशेष दो दिवसीय अंपायरिंग सेमिनार एवं परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 15 और 16 जुलाई को नर्मदापुरम के सदर बाजार स्थित आईसीटी सेंटर में होगा।
एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि इस दो दिवसीय सेमिनार और परीक्षा का महत्व स्थानीय युवाओं के लिए बेहद खास है। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफल महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों का चयन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जाने वाली आधिकारिक अंपायरिंग परीक्षा के लिए किया जाएगा।
इस परीक्षा व सेमिनार में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई तक नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट कार्यालय में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन एवं विस्तृत जानकारी के लिए शैलेंद्र ठाकुर मो. 9826456025 से संपर्क कर सकते हैं।











