---Advertisement---

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुई उद्योगपति रतन टाटा की आवश्यक मेडिकल जांच 

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • रतन टाटा ने कहा- मैं पूरी तरह स्वस्थ, आवश्यक मेडिकल जांच जरूरी

मुंबई, 07 अक्टूबर (हि. स.)। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन उद्योगपति रतन टाटा आवश्यक मेडिकल जांच के लिए सोमवार को सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका नियमित परीक्षण किया गया है। उन्होंने अपने आईसीयू में भर्ती होने के दावों को अफवाह करार दिया है। रतन टाटा ने कहा, ‘मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैल रहीं अफवाहों से अवगत हूं।

उद्योगपति रतन टाटा ने अपने अधिकृत ‘एक्स’ हैंडल पर कहा, “मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं फिलहाल अपनी उम्र और सेहत संबंधी जरूरी चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई बात नहीं है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। आपसे अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूचना फैलाने से बचें।

” प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ने कहा कि उनका रक्तचाप काफी कम हो गया था और उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाया गया। शाहरुख अस्पी गोलवाला की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल ने कहा कि टाटा विशेषज्ञों की निगरानी में है और उन्हें सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल मिल रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.