---Advertisement---

अनदेखी : कहीं इटारसी में भी न बन जाए इंदौर का भागीरथपुरा

By
On:
Follow Us
  • नलों से आ रहा है मटमैला पानी, नलकूप पर अवैध कब्जा
  • खाली बर्तन बजाकर लगाए नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे

इटारसी। शहर में कहीं इंदौर के भागीरथपुरा जैसे हालात नहीं बन जाए। पुरानी इटारसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नलों से मटमैला पानी आ रहा है। इस तरह की स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है। पुरानी इटारसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दूषित पानी से परेशान लोग आज एकत्र हो गए है। मोहल्ले के लोगों ने खाली बर्तन बजाकर और नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इस मामले में शिकायत नगर पालिका सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष दोनों से की जा चुकी है लेकिन आज तारीख तक कोई भी सुधार नहीं हुआ है।

मोहल्ले वासियों को कहना है कि पानी इतना गंदा आ रहा है कि निस्तार के लिए भी उसका उपयोग नहीं किया जा सकता। पानी से बदबू भी आ रही है। जो पेयजल लाइन के बीच में चैंबर बनाए गए हैं वह गटर जैसे बन गए हैं।

नलों में नहीं आ रहा पानी

इस मोहल्ले का कुछ हिस्सा ऐसा भी है जहां कई सालों से पाइप लाइन में पानी नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि जो पेयजल का टैक्स भरते हैं लेकिन उन्हें पानी नसीब नहीं हो रहा है और जिनके अवैध कनेक्शन हैं वे पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं। सड़कों पर पानी फेंक रहे हैं, गाडिय़ां धो रहे हैं। ऐसे अवैध कनेक्शनधारियों के कनेक्शन काटे जाएं।

नगर पालिका का करेंगे घेराव

मोहल्ले के लोग अब बहुत परेशान हो गए हैं। नलकूप पर अवैध कब्जा है जिससे पीने पानी भी लोगों को नहीं मिल रहा है और जितने क्षेत्र में पानी आ रहा है वह इतना गंदा है कि उसका उपयोग नहीं किया जा सकता है इसकी शिकायत के बाद अभी मोहल्ले में प्रदर्शन किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा और नगर पालिका के खिलाफ पूरे शहर में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कमल हांसले, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, भगवती प्रसाद चौरे, शक्ति ठाकुर, अभिषेक चौरे, आदित्य चौधरी, हरीश ठाकुर, आशीष सोनी, मुरली चौरे, मालती मालवीय सहित मोहल्ले के लोग मौजूद थे।

ये कहा वार्डवासियों ने

नलों से इतना गंदा पानी आ रहा है पानी पीने के लायक तो है ही नहीं बल्कि इस पानी का उपयोग निस्तार के लिए भी नहीं किया जा सकता।
कमल हांसले, वार्ड वासी
दस साल से शिकायत कर रहे हैं और पानी का टैक्स भी जमा कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं है, पीने पानी नहीं मिल रहा है।
दीपा त्यागी, वार्डवासी
नलों से गंदा पानी आ रहा है इसलिए हमें दूसरे स्थानों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। गर्मी में पानी मिलना भी मुश्किल हो रहा है।
राममूर्ति शर्मा, वार्डवासी
बहुत दिनों से बहुत परेशान होने के बाद अब मोहल्ले के लोगों ने तय कर लिया है हम सभी नगर पालिका खिलाफ आंदोलन करेंगे।
रामा सोनी, वार्ड वासी

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.