---Advertisement---

गेहूं अपग्रेडेशन में लापरवाही : शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज के जिला प्रबंधक ने गेहूं वर्ष 2023-24 के अपग्रेडेशन कार्य को गंभीरता से न लेने वाले शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रबंधकों को प्रतिदिन सेग्रीगेशन और अपग्रेडेशन का कार्य करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा इसमें लापरवाही बरती गई।

जिला प्रबंधक को यह जानकारी मिली कि शहर और आसपास की वेयरहाउस शाखाओं से प्राप्त 2023-24 के गेहूं का अपग्रेडेशन कार्य निर्धारित समय पर नहीं किया गया। यह कार्य प्रतिदिन किया जाना था ताकि गेहूं को रैक के माध्यम से अन्य जिलों में भेजा जा सके। इस लापरवाही को देखते हुए यह प्रतीत होता है कि प्रबंधकों द्वारा कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। प्रबंधकों को पुन: निर्देशित किया है कि वे संबंधित गोदाम संचालकों को निर्धारित समय-सीमा में सेग्रीगेशन/अपग्रेडेशन का कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित करें। यदि इस बार भी कार्य पूरा नहीं होता है, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय एवं वरिष्ठ कार्यालय को सूचित किया जाएगा।

इन वेयरहाउसों को नोटिस जारी

  • श्री कृष्णा वेयरहाउस, ग्राम शैल, शाखा नर्मदापुरम
  • गणेश वेयरहाउस, ग्राम दहेड़ी, शाखा नर्मदापुरम
  • वर्षा वेयरहाउस, शाखा माखनगर
  • गोपाल वेयरहाउस, शाखा बनखेड़ी
  • श्री बालाजी वेयरहाउस, शाखा बनखेड़ी
  • स्वनिर्मित शासकीय गोदाम, शाखा बनखेड़ी
  • स्वनिर्मित शासकीय गोदाम, शाखा मछैराकलां
  • बलदाऊ वेयरहाउस 82, शाखा पिपरिया
  • एमजी वेयरहाउस एलटीसी 117, शाखा पिपरिया
  • जय अम्बे वेयरहाउस 126 ए, शाखा पिपरिया
  • जय अम्बे वेयरहाउस 126, शाखा पिपरिया
  • शाकांबरी वेयरहाउस 121, शाखा पिपरिया
  • श्री कृष्णा वेयरहाउस 96 क्व, शाखा पिपरिया
  • शासकीय गोदाम, शाखा समनापुर
  • श्री नाथ वेयरहाउस 51, शाखा ढिकवाड़ा
  • मां नर्मदा वेयरहाउस 12, शाखा ढिकवाड़ा
  • अग्रवाल वेयरहाउस 06, शाखा ढिकवाड़ा
  • सिद्धि विनायक वेयरहाउस 49, शाखा ढिकवाड़ा

इस सख्त कदम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई न हो और गेहूं का समय पर वितरण किया जा सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.