---Advertisement---

नई दिल्ली की नृत्यांगना नैनिका घोष स्कूल-कॉलेज में कथक नृत्य का प्रशिक्षण देंगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • -स्पिक मैके इटारसी के तत्वावधान में 2 से 7 सितंबर तक स्कूलों में लगेगी कार्यशाला

इटारसी। स्पिक मैके इटारसी के तत्वावधान में नगर की शैक्षणिक संस्थाओं में 2 से 7 सितंबर तक कथक नृत्यांगना नैनिका घोष नई दिल्ली की कथक नृत्य की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक सुनील बाजपेयी ने बताया कि स्पिक मैके इटारसी में वर्ष 2007 से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षण संस्थाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोक संगीत के लब्ध प्रतिष्ठित कलाकारों का आयोजन करते आ रहा है, जिसमें ग्रैमी अवार्ड डॉ. पंडित विश्व मोहन भट्ट, पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी, भारतीय बंधु, तीजन बाई, गीता चंद्रन जैसे नामचीन हस्तियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार नई दिल्ली से नयनिका घोष कथक नृत्यांगना के कथक नृत्य की कार्यशाला 2 सितंबर 10 बजे जीनियस प्लानेट स्कूल, 12 बजे मुस्कान संस्था न्यास कॉलोनी, 3 सितंबर 12 सरस्वती शिशु मंदिर मिडिल स्कूल आर्य नगर, 2 बजे हायर सैकंड्री स्कूल जमानी, 4 सितंबर 11 बजे ग्रीन प्वाइंट स्कूल, 12.30 बजे एकलव्य स्कूल, 5 सितंबर 11 बजे हिंदी हाई स्कूल आर्डिनेंस फैक्ट्री, 12.30 बजे हाई स्कूल आदिम जाति कल्याण विभाग, 6 सितंबर 11 बजे एमजीएम कॉलेज, 1 बजे लोहारिया कला मिडिल स्कूल, 7 सितंबर 11.30 बजे वर्धमान स्कूल सूरजगंज, 2.30 बजे सीएम राइज स्कूल इटारसी में आयोजित की जा रही है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!