---Advertisement---

बिजली कर्मचारी महासंघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक 1 फरवरी को नर्मदापुरम के एलकेजी कॉलोनी स्थित नमक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस अवसर पर संगठन की एकता और कर्मचारी हितों पर चर्चा के साथ-साथ वार्षिक चुनावों का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री आशीष सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त हेमंत तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। आशीष सिंह ने संगठन की शक्ति बढ़ाने और आपसी मनमुटाव दूर कर सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला, महामंत्री संदीप त्रिपाठी और राम विलास काले सहित अन्य वक्ताओं ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

सम्मान समारोह

सोहागपुर से सेवानिवृत्त प्रमोद श्रीवास्तव और पिपरिया से राम गोपाल का शाल-श्रीफल और पुष्पहार से अभिनंदन किया। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष पुलिन शास्त्री, राकेश मेहरा और साहिल धुर्वे द्वारा किया गया।

नई कार्यकारिणी का चुनाव

भोजन उपरांत विभिन्न संभागों के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए, जिसमें निर्वाचित अध्यक्ष इटारसी राकेश मेहरा, सोहागपुर राम शंकर ब्रह्मवंशी, पिपरिया अमित पांडे और नर्मदापुरम से धनराज चिरगानिया शामिल हैं। संचालन सत्यम मेहरा ने, आभार प्रदर्शन मध्य क्षेत्र अध्यक्ष हरिहर दास वैष्णव ने किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!