---Advertisement---

ग्राम पंचायत पीपलढाना की स्वच्छता की दिशा में नयी पहल

By
On:
Follow Us

इटारसी। ग्राम पंचायत पीपलढाना ने स्वच्छ भारत मिशन को एक नई परिभाषा देते हुए एक अनूठी पहल की है। सरपंच श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन और सचिव मनीष राजपूत के नेतृत्व में, पंचायत के तीनों गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर कचरा मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए डस्टबिन लगाए जा रहे हैं।

एक जन आंदोलन

यह पहल सिर्फ डस्टबिन लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य गांव के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ के नारे के साथ, यह नवाचार दर्शाता है कि स्वच्छ भारत मिशन अब केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है।

सार्वजनिक स्थानों को चुना

ग्राम पंचायत पीपलढाना ने इस मिशन के तहत सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों को चुना है, जिनमें सार्वजनिक मंदिर, देवी स्थान, उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी भवन, पंचायत भवन, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल, और गांव के प्रमुख चौराहे शामिल हैं। इन जगहों पर डस्टबिन लगाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोग कचरा इधर-उधर न फेंकें।

गांव में साफ-सफाई बढ़ेगी

इस कदम से गांव में साफ-सफाई बढ़ेगी, जिससे बीमारियों का खतरा कम होगा। साथ ही, यह पहल अन्य पंचायतों के लिए भी एक प्रेरणा का काम करेगी। यह ग्राम पंचायत पीपल दाना का एक सराहनीय प्रयास है, जो दर्शाता है कि अगर नेतृत्व मजबूत हो, तो छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।

जागरुक किया जा रहा

ग्राम पंचायत द्वारा न सिर्फ अपने संसाधनों से गांवों में स्वच्छता के प्रयास किये जा रहे हैं, बल्कि ग्रामीणों को भी अपना गांव साफ सुथरा रखने के लिए जागरुक किया जा रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे घर का निकला कचरा यहां-वहां नहीं फैंककर डस्टबिन में ही डालें ताकि गांव को साफ रखा जा सके।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.