पिपरिया। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजनानुसार सरस्वती विद्या मंदिर पिपरिया के नवीन प्राचार्य वसंत पटेल ने आज पद भार ग्रहण किया! इस अवसर पर गोविन्द नगर न्यास के प्रबंधक धर्मेन्द्र गुर्जर नर्मदापुर जिले के जिला प्रतिनिधि चंद्रशेखर गढ़वाल पिपरिया विधालय प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक विवेक महेश्वरी, उपाध्यक्ष रमेश राय, पूर्व छात्र जयप्रकाश पटेल, व आचार्य परिवार उपस्थित रहे। वही विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य तुलसीराम रघुवंशी बरेली विद्यालय के प्राचार्य बने विधालय प्रबंधन समिति द्वारा नवागत प्राचार्य बसंत पटेल का स्वागत एवं पूर्व प्राचार्य तुलसीराम रघुवंशी को विदाई दी।
नवीन प्राचार्य वसंत पटेल ने किया पदभार ग्रहण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










