इटारसी। कृषि उपज मंडी में नवागत सचिव आरके मिश्रा (Rk Mishra) ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब तक प्रभारी सचिव के भरोसे मंडी का कामकाज चल रहा था।
आज उन्होंने मंडी में पूर्णकालिक सचिव का कार्यभार संभाला है। वे नलखेड़ जिला आगर (Nalkheed District Agar) से स्थानांतरित होकर इटारसी (itarsi) आये हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और व्यापारियों की समस्याएं सामने आने पर उनको प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। मंडी में सभी को काम करने में आसानी हो, यह प्रयास किये जाएंगे। आज चार्ज लिया है, काम करते-करते प्राथमिकताएं जो दिखेंगी, उसके अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम किया जाएगा।
कृषि उपज मंडी में नये सचिव ने कार्यभार संभाला


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









