नव वर्ष 2022: चौंकाने वाले रहेंगे पांच राज्यों के चुनाव परिणाम

नव वर्ष 2022: चौंकाने वाले रहेंगे पांच राज्यों के चुनाव परिणाम

नव वर्ष 2022 कन्या लग्न, कालसर्प योग में हो रहा प्रारंभ

इटारसी। मां चामुण्डा दरबार भोपाल के पुजारी गुरु पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि नए साल 2022 (New year 2022) का उदय कन्या लग्न चन्द्र, वृश्चिक राशि शीतलहर में रहा। साल के प्रारंभ में लग्न की स्थिति हस्त नक्षत्र के पहले चरण में और चंद्रमा ज्येष्ठ नक्षत्र (Eldest constellation) के पहले चरण में रहा. ग्रहों की इस स्थिति के अनुसार, आने वाला साल कामगारों और बौद्धिक लोगों के लिए विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वहीं, इस साल की शुरुआत में ही कालसर्प योग बन रहा है, जिसकी वजह से किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। धनु लग्न का सूर्य का उदय होगा। शनि देव की पूजा लाभ देगी। महंगाई, बेरोजगारी, शीतलहर, बीमारी से भगवान रक्षा करे। पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा के विधानसभा के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

बड़ी आफत के संकेत
विश्व कुंडली में साल 2022 की शुरुआत में रात्रि 12 बजे के बाद कालसर्प योग बन रहा है, जिसमें राहु का मुख भाग्य स्थान में है। केतु का स्थायित्व चंद्रमा और मंगल के साथ पराक्रम भाव में है, इस वजह से पृथ्वी पर हालात बेहद चिंताजनक रहेंगे। किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। आकाश से कोई आफत आ सकती है, भारी बारिश, बाढ़ या फिर किसी जगह एक साथ बहुत मात्रा में पानी भी बरस सकता है, जिससे जानमाल को बहुत नुकसान के योग हैं। भूकंप या फिर सुनामी आने के भी संकेत हैं।

शिक्षा, सेहत के लिए कैसा रहेगा साल 2022?
नव वर्ष 2022 शिक्षा और सेहत के लिए मिलाजुला रहने वाला है. शिक्षा की बात करें तो छात्रों के लिए नव वर्ष में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पिछले सालों में कोरोना महामारी में शिक्षा का जो रुटीन बिगड़ा है, वो लाइन पर आने की पूरी उम्मीद है। वहीं सेहत की दृष्टि से नव वर्ष में स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि बीमारियों से बच्चों को बचाने की सलाह दी जावेगी।

आर्थिक दृष्टि से
नव वर्ष आर्थिक दृष्टि से पिछले सालों की अपेक्षा बेहतर रहेगा. कोरोना महामारी की वजह से जो व्यवस्थाएं गड़बड़ाईं थीं, उनमें इस साल राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। साफ शब्दों में समझें तो पहले से हालात बेहतर होने की पूरी संभावना है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!