इटारसी। शुक्रवार को दोपहर ओवरब्रिज (Over Bridge, Itarsi) पर हुई दुर्घटना में मृतक की पहचान हो गयी है। एसआई पंकज वाडेकर (SI Pankaj Wadekar) के अनुसार मृतक सतवीर पिता रघुवीर सिंघ छाबड़ा, निवासी कस्तूरबा वार्ड गांधीनगर निवास है। दुर्घटना कैसे हुई, यह अभी जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज पर पुरानी इटारसी तरफ बाइक सवार सतवीर सिंघ छाबड़ा की दुर्घटना में मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि ट्राला के नीचे आ जाने से उनका सिर पूरी तरह से कुचल गया था, जिससे पहचान होना मुश्किल हो रही थी। बाद में पहचान कर ली गयी है। यह पूर्व पार्षद हरप्रीत सिंह छाबड़ा (Former councilor Harpreet Singh Chhabra) के चचेरे भाई थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
खबर अपडेट: ओवर ब्रिज दुर्घटना में मृतक की पहचान हुई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com