इटारसी। 46 वी सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप अमरावती महाराष्ट्र में 22 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की महिला सॉफ्टबॉल टीम में इटारसी की निधि तिवारी का चयन हुआ है। इसी प्रतियोगिता में इटारसी के ही आलोक चौधरी भी निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
दोनों प्रतिभाओं के चयन पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, जिला सॉफ्टबॉल संघ के सचिव अश्विनी मालवीय, अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल कोच जॉय जेकब एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, सभापति पार्षद राकेश जाधव, पूर्व पार्षद हरप्रीत छावड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, राहुल चौरे एवं समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।