इटारसी। शहर के दो युवा तीरंदाजों ने 54 वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता हाल ही में आंध्र प्रदेश के हैदराबाद संभाग में आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे देश के केंद्रीय विद्यालयों के तीरंदाजों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में, सीपीई केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, इटारसी के छात्र निगम सल्लाम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, इसी विद्यालय के एक और होनहार छात्र युवान पवार ने कांस्य पदक हासिल किया।
आज, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) टी. प्रतीक राव ने अपने कार्यालय में दोनों छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने निगम सल्लाम और युवान पवार को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र और मेस्कॉट ऑफ इटारसी का स्मृति चिन्ह भेंट किया।








