इटारसी। रात में सर्दी बढ़ सकती है। मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार दिन के तापमान में भी हालांकि आंशिक गिरावट आ सकती है, लेकिन फिलहाल दिन का तापमान बहुत अधिक नीचे नहीं जाएगा।
दिन के तापमान में आएगी आंशिक गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, ग्वालियर एवं रीवा संभागों के जिलों में तापमान काफी गिरे हैं। मध्यप्रदेश के शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। मध्यप्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री नौगांव में दर्ज हुआ।
मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार आज दिन का तापमान 30 डिग्री तक रहा, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान सुबह 5 से 7 के बीच 16 डिग्री तक जा सकता है। कल, यानी रविवार को दिन का तापमान 1 डिग्री ऊपर जाकर 31 डिग्री सेल्सियस हो सकता है तथा रात के तापमान में 1 डिग्री की कमी होगी। यानी सर्दी बढ़ सकती है।
एक नजर संभावित तापमान पर
सोमवार : 31-14
मंगलवार : 31-14
बुधवार : 32-15
गुरुवार : 31-14
शुक्रवार : 29-13
शनिवार : 28-12
रविवार : 28-12
सोमवार : 29-13