आदिवासी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बनी निकिता इरपाचे

आदिवासी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बनी निकिता इरपाचे

इटारसी। आदिवासी कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ (Tribal Congress Women’s Cell) में इटारसी (Itarsi) की युवा कांग्रेस (Youth Congress) नेत्री निकिता इरपाचे (Nikita Irpache) को जिला नर्मदापुरम (District Narmadapuram) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उनकी नियुक्ति आदिवासी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा सर्वटे (Chandra Sarvate) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath), पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh), पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri) की अनुशंसा तथा आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम (Ramu Tekam) के अनुमोदन पर की है।

उनकी इस नियुक्ति पर शहर के कांग्रेसियों ने उनके घर जाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता संजय गोठी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष पंकज राठौर आदि उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: