इटारसी। भारत रत्न लता मंगेशकर को शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्थायें निनाद सिंगर्स व इटारसी सांस्कृतिक मंच की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।इटारसी सांस्कृतिक मंच की संयोजिका अर्चना शुक्ला (Archana Shukla), दीप्ति कोठारी (Deepti Kothari) व निनाद सिंगर्स के अध्यक्ष आलोक गिरोटिया (Alok Girotia) ने बताया कि देश की ख्यातिनाम गायिका को श्रद्धासुमन अर्पित करने दोनों ही संगीत संस्थाओं के सदस्य व शहर की सामाजिक संस्थाओं के सदस्य शनिवार 12 फरवरी 22 को सायं 5 बजे स्थानीय ईश्वर रेस्टोरेंट में लता जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके गाये गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
निनाद सिंगर्स और सांस्कृतिक मंच 12 को देंगे लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








