
निनाद सिंगर्स कल मनायेंगे किशोर कुमार का जन्मदिवस
इटारसी। शहर की संगीत संस्था निनाद सिंगर्स के सदस्य कल 4 अगस्त शुक्रवार को पार्श्व गायक किशोर कुमार का जन्मदिन मनाएंगे। कार्यक्रम सायं 7 बजे पत्रकार भवन रेस्ट हाउस के सामने होगा।
संस्था के अध्यक्ष आलोक गिरोटिया ने बताया कि इस अवसर पर निनाद सिंगर्स के सदस्य केक काटकर जन्मदिवस मनायेंगे और उनके गीत गुनगुनाएंगे। उन्होंने संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।
CATEGORIES cultural activity