---Advertisement---

भगवान शिव से बड़ा कोई वैष्णव, राम से परम कोई शैव नहीं : आचार्य परसाई

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। श्री विद्या ललिताम्बा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण के पांचवे दिन आचार्य सोमेश परसाई ने शिव भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति वह है, जो भक्त को सरल सहज बनाये। आचार्य श्री ने कहा कि भगवान के भक्त यदि अभिमानी हो जाये तो भगवान स्वयं उनका अभिमान समाप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जिसके मन में प्राणी मात्र के लिए प्रेम नहीं उसके लिए भगवत्प्राप्ति संभव नहीं।

भगवान को केवल प्रेम से प्राप्त किया जा सकता है। भगवान् को भेद दृष्टि से न देखें, शिव, राम, कृष्ण, सब एक ही हैं। राम सबसे बड़े शैव हैं और शिव से बड़ा कोई वैष्णव नहीं। श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध में भगवान कृष्ण की कथा आती है। भगवान कृष्ण की कथा से पूर्व भगवान राम की कथा सुनाते हंै क्योंकि भगवान कृष्ण को समझने के लिए पहले भगवान राम के आदर्श को समझना पड़ेगा। भगवान राम की मर्यादा में उतरना पड़ेगा, तब भगवान कृष्ण की लीलाएं हृदय में शुद्धता के साथ प्रवेश करेंगी। बच्चों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नित्य गौग्रास दें, सूर्य को अघ्र्य दें,गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान

जिझौतिया ब्राह्मण समाज, सनाढ्य ब्राह्मण समाज, कुचबंदिया समाज, आदिवासी महिला संगठन, गुप्ता समाज, सिंधी समाज, माहेश्वरी महासभा, सामाजिक समरसता राष्ट्रीय मंच, सर्व ब्राह्मण महिला संगठन, अधिवक्ता संघ ने आज आचार्य का सम्मान किया। नगर के वरिष्ठ आचार्य ब्राह्मणों ने भी सम्मान किया जिसमें प्रमुख रूप से आचार्य नीरजेश त्रिपाठी, भागवताचार्य अनिल मिश्रा, आचार्य अशोक दुबे, चंद्रशेखर पुरोहित, अभिलाष शर्मा, सोमनाथ शर्मा, युवराज दत्त आदि सम्मिलित हुए। प्रथम सत्र में प्रात: आचार्य पंकज पाठक, आचार्य घनश्याम शर्मा, सचिन तिवारी, हरिओम मिश्रा, दीपक दुबे के निर्देशन में स्वस्तिवाचन, मंडप पूजन, गौ, गणेश, गौरी पूजन के साथ प्रारंभ हुआ।

तत्पश्चात शिवभक्तों ने भक्ति भाव से रुद्री निर्माण किया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, श्रीमती मंजू राव, प्रसिद्ध क्रिकेटर ईश्वर पांडे, सविता दीवान शर्मा, नीतू महेंद्र यादव, श्रीमती शिखा दुबे पूर्व एडिशनल चीफ सेकेट्री, सृष्टि डेहरिया, मनोहर सिंह राजपूत, कुशल डेहरिया, अनिल पाटीदार जिला प्रचारक आरएसएस, आदित्य नारोलिया, दीपिका नारोलिया, लक्ष्मण सिंह बैस, आरती बैस, डॉ आर के श्रीवास्तव, मृदुल जिला संयोजक, अर्पित दुबे, मुन्ना ग्वाला, वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिंह रघुवंशी, ललित थापक, संध्या थापक, अनुराग मिश्रा, डीएस दांगी, एलएल दुबे, दिनेश शर्मा, गोविंद राय, मुकेश अग्निहोत्री, शैलेन्द्र कौरव, आजाद सिरवैया, नितिन तिवारी, वीरेंद्र तिलोटिया, दीपू पुरोहित आदि शिवभक्त सम्मिलित हुए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.