---Advertisement---

निर्माणाधीन गौशाला में नहीं पानी की व्यवस्था

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

बनखेड़ी। जनपद पंचायत बनखेड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पडरई ठाकुर में चल रही गौशाला निर्माण कार्य में काफी अनियमितताएं पाई जा रही हैं। इसमें पानी की समस्या है, 35 लाख की लागत से बनने बाली गौशाला भवन में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, क्योंकि निर्माण कार्य में पानी की महती आवश्यकता रहती है। लेकिन इतने बड़े निर्माणाधीन कार्य में टैंकर के द्वारा पानी की पूर्ति की जा रही है। इस विषय पर ग्राम पंचायत पडरई ठाकुर के सचिव संदीप जगेत से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि नलकूप खनन हेतु आवेदन दे दिया गया है। जल्द होने की संभावना है। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बनखेड़ी पूजा गुप्ता ने कहा की जानकारी मिली है दिखवाते है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!