---Advertisement---

साठ फीसद से कम परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यों को नोटिस थमाये

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • चमक अभियान अंतर्गत बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार हेतु बैठक हुई

इटारसी। फरवरी 2025 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष और भी बेहतर बनाने कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम के निर्देश पर चमक अभियान के माध्यम से संस्थाओं में अध्यनरत विद्यार्थियों को परीक्षा के भय से मुक्त रखने तथा परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने तैयार किया जा रहा है। जिले के मास्टर टे्रनर अध्यापन हेतु विषय सामग्री तैयार कर वाट्सऐप ग्रुप तथा यू-टूयूब पर डाल रहे हैं।

परीक्षा परिणाम सुधार के लिए हुई बैठक में कमजोर बच्चों की सूची तैयार कर उनकी कठनाईयों का निवारण, पूर्व वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल कराना, आनलाइन कक्षाएं संचालित करना, शिक्षकों-विद्यार्थियों की शंकाओं का निराकरण, विगत वर्ष में मेरिट में आये विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का प्रदर्शन करना, परीक्षा के समय उत्तर पुस्तिकाओं पर किस प्रकार लिखा जाए जिससे प्रश्नों के पूर्ण अंक प्राप्त हो, अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन, शाला समय के बाद रिवीजन क्लास, पुनरावृत्ति आदि माध्यम से अध्यापन कार्य कराने पर चर्चा हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर हुई बैठक में कक्षा 10 एवं 12 की अद्र्धवार्षिक परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम परिणाम वाली 74 संस्थाओं के प्राचार्यों को शोकॉज नोटिस दिये एवं परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने, अपार आईडी, छात्रवृत्ति के लंबित भुगतान शत प्रतिशत करने, सीएम हेल्प लाइनों, न्यायालयीन प्रकरणों और समयमान क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिलाकर जानकारी 21 जनवरी 2025 तक प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक राजेश गुप्ता ने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के समान ही शाला नहीं आने वाले विद्यार्थियों को सीटी बजाओ, विद्यार्थी बुलाओ अभियान अंतर्गत शिक्षकों को विद्यार्थी की संस्था में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने हेतु तथा ग्राम कोटवार के माध्यम से ग्राम के शाला नहीं आने वाले विद्यार्थियों के नाम को सार्वजानिक करने तथा नगर के वार्ड सदस्यों, ग्राम के सरपंच, पंच, जागरूक प्रतिष्ठित नागरिकों के माध्यम से उन्हें स्कूल में बुलाने तथा बच्चों की रुचि स्कूल में बढ़े इसके लिये खेलकूद, संगीत, अन्य माध्यम से उनको प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.