---Advertisement---

अब बोर्ड परीक्षा में लगा ड्यूटी अमला भी नहीं रख सकेगा मोबाइल

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। वर्ष 2022-23 में आयोजित हाईस्कूल हायर सैकंड्री परीक्षा 2023 में गोपनीयता रखने हेतु मोबाईल पर पूर्णत: प्रतिबंधित लगाया गया है। परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा दूरभाष पर आज दिये निर्देश के बाद परीक्षा ड्यूटी में लगे किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सैकंड्री परीक्षा 2023 के प्रश्न पत्र से संबंधित भ्रामक जानकारी मोबाईल के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं। परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से आज दूरभाष पर प्राप्त निर्देश एवं केन्द्राध्यक्ष सहायक केन्द्राध्यक्ष निर्देश पुस्तिका में दिये निर्देशानुसार परीक्षा अवधि में परीक्षा में संलग्न समस्त अधिकारी, कर्मचारियों, वाहन चालक अन्य के (मोबाईल थाने से प्रश्न पत्र निकाले जाने के पूर्व से परीक्षा समाप्ति तक) पूर्णत: प्रतिबंधित हो गये हैं। परीक्षावधि में मोबाइल के साथ अथवा चालू पाये जाने की स्थिति में परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का दोषी मानते हुये संबंधित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही सक्षम अधिकारी को प्रस्तावित की जाएगी।

परीक्षा केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष थाने से प्रश्न पत्र निकाले जाने की सूचना कन्ट्रोल रूम को थाने के लैंड लाइन से जिला कन्ट्रोल रूम दल सदस्यों के मोबाईल पर देंगे, परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी परीक्षा समाप्ति उपरांत ही कन्ट्रोल रूम को प्रेषित की जाएगी। केन्द्राध्यक्ष सहायक केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ के द्वारा लाये मोबाईल फोन एकत्र कर केन्द्राध्यक्ष द्वारा निर्धारित अलमारी, पेटी में रखकर सील बंद किये जायेंगे। उक्त अलमारी को परीक्षा अवधि समाप्त होने के आधा घंटे उपरांत ही खोला जायेगा। इसके अतिरिक्त कोई भी छात्र मोबाईल फोन परीक्षा केन्द्र परिसर में नहीं ला सकेगा, इसके लिये परीक्षार्थियों को आवश्यक समझाईश देने एवं नोटिस बोर्ड एवं परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर इस बाबत सूचना भी चस्पा करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

निरीक्षण दल के समस्त सदस्यों को भी कहा है कि मोबाइल सील बंद किये गये हैं कि नहीं इसका भी निरीक्षण करें, और केन्द्र की पंजी पर टीप अंकित करें। साथ ही परीक्षा में संलग्न किसी भी अधिकारी कर्मचारी, अन्य के पास मोबाईल प्राप्त, पास रखे होने की स्थिति में जिला कन्ट्रोल रूम को अनुशासनात्मक कार्यावाही हेतु प्रस्ताव देना सुनिश्चित करें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.