---Advertisement---

अब पहले से अधिक चुकाने होंगे टेंट, केटरिंग (Tent Catering) के दाम

By
On:
Follow Us

इटारसी। आगामी नवरात्रि से ही टेंट, केटरिंग और टेंट व्यवसाय से जुड़ी चीजों के दाम पहले की अपेक्षा अधिक चुकानें होंगे। शहर और आसपास के ग्रामीण अंचलों के टेंट, केटरिंग, मैरिज गार्डन और रिजॉर्ट संचालक जिन चीजों के दाम बढ़ाने के विषय में वर्षों से सोच रहे थे, वे दाम अब इस कोरोना काल में हुए नुकसान को देखते हुए बढ़ा दिये हैं। इनका मानना है कि कोरोना काल में उनको बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और अब रेट बढ़ाना बहुत जरूरी हो गया था। हालांकि इनके संगठन के संरक्षक रवि सोनी (Ravi Soni) का कहना है कि बहुत अधिक दरें नहीं बढ़ायी हैं, जो जरूरी थी, उनको ही बढ़ाया है।
इटारसी टेंट, कटेरर्स, गार्डन, रिज़ॉर्ट एसोसिएशन (Itarsi Tents, Caterers, Gardens, Resort Association) ने कोरोना काल में हुए नुकसान की भरपायी करने के लिए कुछ चीजों की नयी दरें निर्धारित की हैं। संस्कार मंडपम गार्डन (Sanskar Mandapam Garden) में हुई बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। सभी सदस्यों ने नयी दरों के अनुसार आगामी बुकिंग लेने पर सहमति जतायी है।

इटारसी और आसपास 75 हैं
इटारसी एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों मेहरागांव, सोनासांवरी, पथरोटा, ब्यावरा, सनखेड़ आदि में लगभग 75 टेंट, केटरिंग, गार्डन आदि संचालित हैं। कोरोना काल में इनकी बुङ्क्षकग बुरी तरह प्रभावित हुई और लाखों का नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि इनको बुकिंग की राशि भी वापस करनी पड़ी है। लॉकडाउन में कोई बुकिंग या कार्यक्रम नहीं होने से इनकी आय प्रभावित हुई और आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। यही कारण है कि इनको अब कुछ चीजों की दरें बढ़ाकर काम करने का निर्णय लेना पड़ा है।

इनका कहना है…!

लॉकडाउन में सबसे ज्यादा ज्यादा फर्क टेंट केटरिंग (Tent Catering) से जुड़े हुए लोगों को ही हुआ है। सभी बुकिंग रद्द हो गई, साथ ही बुकिंग के पैसे भी वापस करने पड़े। अब आर्थिक संकट से उबरने के लिए यह फैसला लिया गया है।
सुरेंद्र ठाकुर बबली, अध्यक्ष टेंट केटरिंग गार्डन (Surendra Thakur Babli, President Tent Catering Garden)

सभी चीजों की दरें नहीं बढ़ायी हैं, सबने तय किया है कि कुछ दाम जो बहुत पहले बढ़ाना जरूरी थे, उनको अब बढ़ाया है। कोई ऐसा दर बढ़ाने का निश्चित प्रतिशत नहीं है। जहां आवश्यक था, वही बढ़ाया है। इतना भी नहीं बढ़ा है कि लोगों को बोझ लगे।
रवि सोनी, संरक्षक टेंट, केटरिंग, गार्डन (Ravi Soni)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.