इटारसी। नगर पालिका परिषद में राजस्व विभाग संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु अब राजस्व सभापति श्रीमती अमृता मनीष ठाकुर ने हर सप्ताह जनसुनवाई करने का फैसला लिया है।
हर गुरुवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नपा कार्यालय में सभी राजस्व अधिकारियों के साथ जनता दरबार में सुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई में आम जनता एवं व्यापारी अपने राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं जैसे नामांतरण समेत अन्य मुद्दों पर सीधे बात रख पाएंगे, जिनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा।










