---Advertisement---

डेंगू मलेरिया से बचाने नपा का अभियान शुरू, फॉगिंग मशीन से किया जा रहा धुआं

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम्। कलेक्टर के निर्देश और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के मार्गदर्शन में नगर के नागरिकों को डेंगू मलेरिया से बचाने के लिए वार्डों में फागिंग मशीन द्वारा धुंआ किया जा रहा है। लोगों को समझाइश दी जा रही है कि घर के आसपास किसी भी प्रकार का पानी जमा न होने दें। पानी जमा होने से मच्छर उत्पभा होते हैं वे ही मच्छर मलेरिया का कारण बनते हैं।

स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि सीएमओ श्रीमती पटले के निर्देश पर नगर के सभी वार्डों में फागिंग मशीन द्वारा धुंआ किया जा रहा है। साथ ही नाले नालियों में केमिकल डालकर डेंगू मलेरिया के मच्छरों के लार्वा खत्म किए जा रहे हैं। साथ ही नागरिकों को आसपास पानी जमा न होने देने की समझाइश भी दी जा रही है। सतीश यादव द्वारा बताया गया कि बुधवार को वार्ड 15 से धुंआ किया गया है।

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि नगर के सभी वार्डों में नागरिकों को डेंगू, मलेरिया से बचाने के लिए फागिंग मशीन द्वारा धुंआ कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। इससे मच्छरों के लार्वा उत्पभा नहीं होंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!