इटारसी। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं शासकीय एमजीएम पीजी महाविद्यालय इटारसी की प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के नवीन वाणिज्य संकाय विभाग में ‘सेवा पखवाड़ा अभियान’ के अंतर्गत एनएसएस बालिका एवं बालक इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।
इस अभियान में स्वयंसेवकों के द्वारा गाजर घास, पॉलिथीन, घास फूस, फूल पत्ती तथा कचरा आदि की साफ सफाई की गई। जिसमें उन्होंने स्वच्छता संबंधी नारे ‘स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जान लेवा है’,’स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ आदि नारों की सहायता से जन जागरूकता फैलाई गई। प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने बताया कि स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन के लिए अति आवश्यक है। हमारे आसपास के वातावरण में हम सभी को श्रमदान करना चाहिए, जिससे आगे आने वाली समस्याओं से बचा जा सके।
इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी (बालिका इकाई) डॉ. एकता मालोनिया एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी (बालक इकाई) डॉ. आशुतोष मालवीय, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो अरविंद शर्मा, विभागाध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ. जेपी चौरे, श्रीमती भारती चौधरी, ओएस यादव, श्रीमती मोनिका साहू, अभिनव पांडे, महक चौरे एवं विद्यार्थी अधिक मात्रा में उपस्थित थे।








