इटारसी। शासकीय एमजीएम पीजी कॉलेज की इमारत के जर्जर हिस्से को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कल 11 अगस्त को सुबह 11:30 बजे कॉलेज के मेन गेट पर प्राचार्य से मिलकर ज्ञापन देगा और भवन की मरम्मत कराने की मांग करेगा।
एमजीएम कॉलेज एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष अमर सिंह, नगर एनएसयूआई अध्यक्ष गोपाल नामदेव और भूमि परते महिला कॉलेज अध्यक्ष, एनएसयूआई इटारसी ने छात्र-छात्राओं ने अनुरोध किया है कि वे इस दौरान उपस्थित रहें ताकि एमजीएम पीजी कॉलेज, इटारसी की इमारत बेहद जर्जर स्थिति से कालेज प्रबंधन को अवगत कराया जा सके।
छात्र नेताओं ने बताया कि छत, चैनल गेट और कई हिस्सों का प्लास्टर कभी भी गिर सकता है, जिससे किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता है। यह केवल कॉलेज की समस्या नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा और जीवन का सवाल है।











