प्रदेश में तेंदुओं की संख्या देश-भर में सर्वाधिक

प्रदेश में तेंदुओं की संख्या देश-भर में सर्वाधिक

वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने दी बधाई

भोपाल। वन मंत्री कुंवर विजय शाह (Forest Minister Kunwar Vijay Shah) ने देश-भर में तेंदुओं की संख्या में प्रदेश को पहला स्थान हासिल करने पर प्रदेशवासियों और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।

मंत्री शाह ने कहा कि प्रदेश के लिये यह गौरव का क्षण है। जैव-विविधता (Biodiversity) को बढ़ावा देने के लिये मध्यप्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union Environment Minister Prakash Javadekar) ने भारत में तेंदुओं की आबादी की स्थिति रिपोर्ट-2018 दिल्ली में जारी की है। इसमें मध्यप्रदेश में पहला स्थान (3421 तेंदुए) मिला है। देश-भर में तेंदुओं की संख्या 12 हजार 852 हो गई है। पूरे भारत में एक चौथाई से अधिक तेंदुए प्रदेश में हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!