कोरोना कहर: जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची छह सौ

कोरोना कहर: जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची छह सौ

इटारसी। गुरुवार को तीन कंटेन्मेंट जोन Containment Zone खत्म किये गये हैं और तीन नये भी बने हैं। जो कंटेन्मेंट जोन Containment Zone खत्म किये हैं उनमें ताज शो रूम Taj Show Room के पीछे हाउसिंग बोर्ड कालोनी, 13 वी लाइन इटारसी तथा पुराना जैसवाल किराना के बाजू में शिवाजी नगर को कंटेन्मेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। आज जिले में मिले 12 पॉजिटिव मरीजों के साथ जिलेभर में पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या 600 पहुंच गयी है।

आज जो तीन नये कंटेन्मेंट जोन बनाये गये हैं, उनमें फेज-1 वृंदावन विहार कालोनी पुरानी इटारसी, वार्ड 12 केसला और मदर टेरेसा स्कूल के पास मालवीयगंज शामिल हैं। इस तरह से अब शहर में 34 कंटेन्मेंट जोन सक्रिय हैं। नगर पालिका ने आज जहां पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उनके घरों और आसपास सेनेटाइजन का छिड़काव किया है।

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज कोरोना से स्वस्थ होने पर पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया है, इनमें से दो इटारसी के हैं। आज 237 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जिले में आज 12 केस पॉजिटिव आये हैं जिनमें तीन इटारसी के हैं। आज के पॉजिटिव मिलाकर जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 600 पहुंच गयी है। अब तक प्राप्त छह सौ में से 458 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस पहुंच चुके हैं। जिले में 120 एक्टिव केस हैं। आज एक मौत जुडऩे से अब तक 22 लोगों की मौत स्वास्थ विभाग की जानकारी में है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!