इटारसी। गुरूवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण पखवाड़े का आयोजन किया। जिसमें सभी कम वजन की गर्भवती धात्री माताओं को पोषण तत्वों एवं विटामिन युक्त आहार लेने की समझाइश दी गई। सभी वार्डवासियों ने सकंल्प लिया कि हम समेकित स्वास्थ्य पोषक वार्ड योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करेंगे। साथ ही मन वचन कर्म से प्रयास करेंगें कि हमारा वार्ड एनीमिया एवं कुपोषण मुक्त हो। वार्ड पूर्व पार्षद जसबीर सिंघ छाबड़ा द्वारा लाडली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में शीतल तिवारी, अटल बाल पालक मौजूद रहे।










