---Advertisement---

वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक में मतदान करने की शपथ ली गई

By
On:
Follow Us

इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक गोठी धर्मशाला के कक्ष में राष्ट्रगान के साथ आरंभ हुई। निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष मदन सिंह राजपूत ने नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ एके शुक्ला को कार्यकारिणी का पद भार सौंपकर, पदाधिकारियों को मंचासीन कराया।

नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ शुक्ला ने कार्यकारिणी की भावी मैदानी कार्य योजनाओं महिला स्वास्थ्य के लिए सेनेटरी पेड वितरण, शिक्षा, चिकित्सा, मंच सदस्यों के जन्म दिवस आयोजन आदि पर क्रमबद्ध जानकारी देकर सुझाव मांगे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सुझाव दिए की मंच का निम्न आय वर्ग की युवतियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सेनेटरी पेड वितरण कार्यक्रम चलाना कारगर कदम होगा। सरकारी कन्या शालाओं में निशुल्क सेनेटरी पेड वितरण हेतु पेड मशीन की व्यवस्था की जा सकती है।

मंच के जन्म दिवस कार्यक्रम में कीमती उपहार सामग्री देने के बजाय उपयोगी पौधे वितरित किए जाएं। कार्यक्रम में डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, सूरत सिंह सोलंकी, विजय मंडलोई, अशोक सक्सेना, राजकुमार दुबे आदि ने विचार व्यक्त किए। साहित्यकार टी आर चौलकर ने समसामयिक विषयों पर अपनी कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर मंच सदस्यों उषा जमानिया, सुरेंद्र सिंह तोमर, रामकिशोर चौरे का जन्म दिवस कार्यक्रम मनाकर बधाई दी गई। जन्मदिवस वाले सदस्यों तोमर एवं चौरे ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक के अंत में मंच अध्यक्ष डॉ शुक्ला ने मंच के सदस्यों को 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के मतदान दिवस पर वोट करने की शपथ दिलवाई। बैठक के अंत में मंच सचिव सुरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक में उपस्थित सदस्यों की उपस्थिति के लिए आभार माना। बैठक में एनआर अग्रवाल, डॉ के एस उपल्ल, सुधीर गोठी, आरके मेहतो, सुश्री चंद्र प्रभा ठाकुर, जीपी दीक्षित, नरेंद्र पढारिया, मोहन भाई पटेल, मुरली मनोहर दीक्षित, विजय मंडलोई, रामकिशोर चौरे आदि की उपस्थिति रही।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.